भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ द्वारा किए जा रहे अद्वितीय कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। योगगुरु बाबा रामदेव ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीधी सांसद राजेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

More Stories
भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता : मंत्री परमार
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक नियुक्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी नियुक्ति