जोधपुर.
जोधपुर के घोड़ों के चौक में मंगलवार को जयपुर और दिल्ली से आई डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने रेड डाली। यहां डीआरआई ने दो ज्वेलरी शोरूम को सीज किया है। शाम 4 बजे दिल्ली से आई टीमों ने यहां रेड डाली। डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डीआरआई ने हमसे 10 लोगों का जाब्ता मांगा था, वो लाइन से उपलब्ध करवा दिया गया।
किस बारे में पूछताछ की जा रही है इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल डीआरआई की ओर से रेड के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में तस्करी का सोना पकड़ा गया उसके तार जोधपुर के घोड़ों के चौक स्थित सुदर्शन ज्वेलर्स से जुड़े होने की बात सामने आई हैं। इसके चलते डीआरआई की टीम पूछताछ के लिए जोधपुर आई है। बताया जा रहा है कि सुदर्शन ज्वेलर्स के मालिक ओम प्रकाश रेड के समय शोरूम में मौजूद नहीं थे। डीआरआई की टीम ने ओम प्रकाश की सुदर्शन ज्वेलर्स और सुकृति ज्वेलर्स को सीज किया है।

More Stories
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों का बदला रूट और टाइमिंग, सफर से पहले चेक करें शेड्यूल
22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी
योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन