नई दिल्ली
दिल्ली के कुछ हिस्सों में जल संकट को लेकर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ समय से दिल्ली में जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार का गैर ज़िम्मेदाराना रवैया दिखाई दे रहा है। दिल्ली में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवान जान जोखिम में डालकर एक बाल्टी पानी लेने के लिए टैंकरों के पीछे भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे पानी सप्लाई करने का वादा एक छलावा साबित हुआ है।"
उन्होंने कहा कि हरियाणा-उत्तर प्रदेश लगातार अपने निर्धारित कोटे का पानी दिल्ली को सप्लाई कर रहे हैं। इसके बावजूद आज दिल्ली में जल संकट की सबसे बड़ी वजह है कि जो पानी आ रहा है उसके 54% का कोई हिसाब नहीं है। 40% पानी पुरानी और जर्जर पाइपलाइन के कारण बर्बाद हो रहा है।
बीते 10 साल से कोई समाधान नहीं निकला: एलजी सक्सेना
उन्होंने कहा, "पिछले 10 साल में दिल्ली सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए खर्च हुए, लेकिन इसके बावजूद समाधान नहीं निकला। इसी पानी को चोरी करके टैंकर माफिया को बेचा जा रहा है। एक तरफ दिल्ली के अमीर इलाके में प्रतिदिन औसतन प्रति व्यक्ति 550 लीटर पानी सप्लाई हो रहा है जबकि गांव-कच्ची बस्तियों में प्रतिदिन औसतन प्रति व्यक्ति 15 लीटर पानी सप्लाई हो रहा है। आज भी वाजीराबाद को छोड़कर बाकी के प्लांट अपनी क्षमता से ज्यादा पानी का उत्पादन कर रहे हैं। मैं दिल्ली की कमी का जिम्मेदार सिर्फ दिल्ली सरकार के कुप्रबंध को मानता हूं।"

More Stories
Rajasthan Panchayat Election: 14,403 सरपंच सीटों की आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 पद महिलाओं के लिए
राजस्थान में स्कूलों पर ₹12,500 करोड़ खर्च, 65 हजार स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
जयपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित