भोपाल
मध्यप्रदेश में चार चरणों में होंने जा रहे लोकसभा चुनाव में इस बार तीन हजार पांच सौ मतदान केन्द्र गुलाबी-गुलाबी नजर आएंगे। यहां पूरी तरह से महिलाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मतदान केन्द्र पर पहुंचने वाले मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने, उसके दाहिने हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाने से लेकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर वोटिंग कराने का काम भी महिला कर्मचारी ही करेंगी।
पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में 3500 मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी/कर्मचारी का होगा। इसी प्रकार लगभग 250 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दल दिव्यांग अधिकारी, कर्मचारी का ही होगा।
ऐसे होंगे पिंक मतदान केंद्र
चुनाव के लिए जो पिंक मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे उनमें गुलाबी रंग के टेंट शामियाने लगाए जाएंगे। गुलाबी रंग के गुब्बारों से उन्हें सजाया जाएगा। मतदान केन्द्र का नाम और क्रमांक भी गुलाबी रंग के बैनर, पोस्टर और बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतीक्षा क क्ष, टेंट को भी गुलाबी रंग से सजाया जाएगा। गुलाबी फूूल यहां लगाए जाएंगे। मतदान केन्द्र के अंदर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल के अन्य कर्मचारी भी महिलाएं होंगी। चुनाव आयोग राजनीतिक दलों से भी आग्रह कर रहा है कि पिंक मतदान केन्द्रों पर तैनात किए जाने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी महिलाएं ही हो। इसी तरह पुलिसकर्मी भी महिला ही लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन