विजयवाड़ा.
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू हमेशा ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को घेरते नजर आते हैं। लेकिन इस बार वह सीएम के बचाव में उतरे हैं। उन्होंने रेड्डी पर एक बस यात्रा के दौरान हुए हमले की निंदा की। इसके साथ ही भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'मैं सीएम पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच शुरू की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों को सजा दी जाए।' सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम को विजयवाड़ा में 'मेमंथा सिद्धम' बस यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर एक पत्थर फेंक दिया था, जिससे उनकी बाईं भौंहें के ऊपर एक गहरा कट लग गया था। सीएम का तुरंत बस में प्राथमिक उपचार किया गया।

More Stories
Meta ने पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, कहा- तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी गलती
‘बिना समय बर्बाद किए…’ पूर्व IPS किरण बेदी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कही बड़ी बात
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, फ्लैश फ्लड का अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद