भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल जागरूकता के लिए राजभवन मध्य प्रदेश की पहल पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल को भेंट किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

More Stories
मुख्यमंत्री अब किसी भी जिले में आकस्मिक रूप से पहुंचकर जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल
समय-सीमा में पूर्ण हो आशिमा मॉल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्त भारत अभियान को भी जोड़े : राज्यपाल पटेल