रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मंगलवार की शाम को उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में कांकेर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नगर पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों में क्षेत्र की विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर श्री रोहिदास सोरी, श्रीमती संजू लता नेताम, श्रीमती प्यारी सलाम, श्री दिनेश पटेल, श्रीमती कौशल्या सोरी, श्रीमती ललिता सोरी, श्री मुगीराम सिंह, श्री संतराम मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

More Stories
25 करोड़ बच्चों के सपनों को भारत हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित भारत का संकल्प
सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका