भोपाल
सीयूईटी यूजी में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को चुनने वाले विद्यार्थियों का डाटा अगले कुछ दिनों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से मिलने वाला है। विश्वविद्यालय को स्कोर कार्ड के आधार पर छात्र-छात्राओं की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक यूजी के साथ ही पीजी काउंसिलिंग की काउसिलिंग होगी। यूजी-पीजी के लिए पंजीयन को लेकर 15 अगस्त से प्रक्रिया रखी जाएगी।
सीयूईटी यूजी की परीक्षा में देशभर से डीएवीवी को चुनने वाले एक लाख छह हजार विद्यार्थी है। इन्होंने विश्वविद्यालय के 14 विभागों से संचालित 28 पाठ्यक्रम में दिलचस्पी दिखाई है, जिसमें आईएमएस, आईआईपीएस, ईएमआरसी, पत्रकारिता, अर्थशास्त्र सहित कई विभाग है। विश्वविद्यालय ने काउंसिलिंग का पहला चरण 30 अगस्त से शुरू करने पर जोर दिया है। तीन दिन के भीतर पहला चरण खत्म किया जाएगा।

More Stories
BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल
अग्निवीरों को बड़ी राहत, 75% जवानों की 2 साल बढ़ेगी सेवा; स्थायी सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका
BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन