तखतपुर
मिडिल स्कूल लमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाने के दौरान कुकर फट गई. इस हादसे में रसोइया तितरी बाई पटेल को गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया.
उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर में डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आई है. रसोइया को अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी में तैनात डॉक्टर हॉस्पिटल से गायब थे. निरीक्षण में पहुंचे खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू ने घायल महिला का ईलाज किया. बीएमओ ने ड्यूटी से गायब दो RHO को जमकर फटकार लगाई और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

More Stories
राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के 82 लाख परिवारों को दो महीने का राशन एक साथ
छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार
CRPF 65वीं बटालियन का जनविश्वास अभियान: सिविक एक्शन कार्यक्रम से सुरक्षा, विकास और विश्वास को मिली नई मजबूती