ओडिशा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के ‘‘चुनिंदा लोगों'' के लिए काम करती है। गांधी ने कटक के सालेपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि भले ही बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन वास्तव में वे एक साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘इसे साझेदारी कहें या विवाह, बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं।'' गांधी ने पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही पटनायक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार उनके सहयोगी वी के पांडियन चला रहे हैं।
गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने 22-25 अरबपतियों की सरकार केंद्र से चलाई, वैसे ही यहां नवीन पटनायक चुने हुए लोगों की सरकार चलाते है । पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है ।

More Stories
पट्टिनापक्कम में नया सचिवालय बनाने पर सरकार का यू-टर्न? मंत्री बोले- अभी कोई अंतिम फैसला नहीं
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी का अल्पसंख्यकों को संदेश, बोले- 6 अक्टूबर को होगा ‘टेस्ट’
मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद और बहन को BSP में नहीं मिलेगी कोई जिम्मेदारी; ईशान को करेंगी आगे