उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जनसुनवाई में आते ही कहा समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए सामने चेयर लगाइए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए सभी लोगों की बातें ध्यान से सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया ।
एक विकलांग व्यक्ति ने नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर उसे संबंधित विभाग को उसकी पात्रता अनुसार नौकरी देने के लिए कहा अभी तक देखा गया था कि हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में व्यक्ति खड़े रहकर ही अपनी बात करता था।
कलेक्टर रोशन कुमार ने सभी लोगों से एक-एक कर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस जनसुनवाई में नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं, भूमि विवाद, बिजली-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं, और सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया।

More Stories
वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मानव–वन्य प्राणी संघर्ष और फसल क्षति कम करने के लिए कृष्ण-मृग स्थानांतरण अभियान का दूसरा चरण हुआ प्रारंभ
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: डेलिगेट्स ने अनुभव की प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियां