शहडोल
शहडोल जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एकलव्य आवासीय विद्यालय शहडोल में रह रही छात्रों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रों का समुचित उपचार कराना सुनिश्चित करें, उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने छात्रा सरिता सिंह जिसे पीलिया की शिकायत थी एवं करिश्मा सिंह कक्षा 6वी एवं शिवानी सिंह कक्षा-7वी की तबीयत बिगड़ जाने पर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं डॉक्टर उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल में भू-जल स्तर गिरावट, कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया; नए निजी नलकूपों पर प्रतिबंध
MP में LPG की किल्लत: ऑनलाइन बुकिंग ठप, सर्वर डाउन, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें
सलकनपुर नवरात्रि मेले में घरेलू गैस सिलेंडर पर रोक, कमर्शियल गैस की किल्लत से व्यापारी परेशान