कलेक्टर ने की 265 आवेदन पत्रो पर जनसुनवाई
जन सुनवाई के आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण करे अधिकारीः-श्री शुक्ला
सिंगरौली
जिले के विभिन्न अंचलो से आयें 265 आवेदको ने जन सुनवाई में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुये अपनी समस्याओं से अवगत कराया।कलेक्टर द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक जन सुनवाई करते हुये कई आवेदको के समस्याओं का जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से निराकरण कराया गया। साथ ऐसे आवेदक जिनके आवेदनों का निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही किया जा सका संबंधित विभागीय अधिकारी को ओर भेजते हुये आवेदन पत्रो का तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार रमेश कोल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग मोदी, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग, संजय खेडकर,सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
लोक अदालत में बिजली चोरी के 10 लाख रूपए तक के लंबित प्रकरणों के होंगे समझौते
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने चयनित 46 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश किए जारी
मध्य प्रदेश में 800 प्रोफेसरों का डिमोशन, कॉलेजों में मचा हड़कंप