सतना
सतना जिले में पिछले 15, 16 घंटे से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने लोगों से अपील की है कि जल संरचनाओं, नदी, नालों एवं तालाबों के आसपास नहीं जाएं। आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले और सुरक्षित रूप से वाहनों का इस्तेमाल करें। जिले में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत स्कूलों में शुक्रवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अपने बच्चों को निगरानी में रखें और आपदा अथवा बाढ़ की स्थिति में कंट्रोल रूम, पुलिस प्रशासन के नजदीकी अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। कलेक्टर ने कहा है कि जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड सहित आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी विषम परिस्थितियों के उत्पन्न होने की सूचना तत्काल देवें।

More Stories
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैक्टर पर मिलेगी ₹2.45 लाख तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
उम्मीद की किरण: पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान
त्विषा शर्मा केस में बड़ा खुलासा! FIR के बाद घर के आसपास ही छिपा था समर्थ, CBI चार्जशीट में सामने आया रूटमैप