अमृत सरोवर में की जा रही है मत्स्य पालन की गतिविधि
अनूपपुर
जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत गौरेला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम अंतर्गत बनाए गए अमृत सरोवर का मौका मुआयना कलेक्टर आषीष वषिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा किया गया। गौरेला स्थित अमृत सरोवर का कैचमेंट एरिया अच्छा होने से अमृत सरोवर में जल भराव भी अच्छा हुआ है। नवनिर्मित अमृत सरोवर में स्थानीय स्वसहायता समूह द्वारा मत्स्य पालन की गतिविधि भी की जा रही है।
बताया गया कि अमृत सरोवर में मत्स्य पालन के लिए 18 हजार मत्स्य स्पान डाले गए हैं। अमृत सरोवर के निर्माण से आसपास के खेत भी लहलहा उठे हैं। स्थानीय ग्रामीण अमृत सरोवर के निर्माण से प्रसन्न हैं। अमृत सरोवर के मेढ़ में मेरी माटी, मेरा देष के तहत पौधरोपण कार्य भी कराया गया है।

More Stories
शनिश्चरा अमावस्या मेले पर रेलवे की खास व्यवस्था, 9 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का 2 मिनट ठहराव
टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सीधी में ट्रेन सेवा की उम्मीद बढ़ी, रीवा से रामपुर नैकिन तक MEMU चलाने का प्रस्ताव