अनूपपुर
अनूपपुर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना के साथ ही लोकसभा निर्वाचन संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार ने जिले में निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम नागरिकों, सुरक्षा बलों, मीडिया कर्मियों, राजनैतिक दलों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने लोकसभा निर्वाचन की मतगणना कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न हुआ।

More Stories
परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की मती खान
लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर
हर पंचायत में पैक्स के माध्यम से जन औषधि केंद्रों का किया जाएगा विस्तार : मंत्री सारंग मैनिट में कार्यक्रम में शामिल हुए