रायपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Companion of the Order of Fiji’ से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है।
यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। इस सम्मान से भारत और फिजी के आपसी संबंधों के नए आयाम स्थापित होंगे। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देशवासियों को बधाई!
'गौरवान्वित हुआ भारतवर्ष'
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Companion of the Order of Fiji' से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

More Stories
रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण