रायपुर.
छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। इस लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र का महापर्व का समापन छत्तीसगढ़ में हो गया है। तीन चरणों में चुनाव था, जो कल सात लोकसभा क्षेत्र का चुनाव संपन्न हुआ है। साथ ही अच्छा मतदान हुआ है।
सीएम साय ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है। हम पूरे विश्वास के साथ कर सकते हैं कि छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। सभी जगह से फीडबैक लिए हैं। सभी जगह भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर से सीएम विष्णुदेव ने कहा कि अब इन लोग के पास कोई मुद्दा है नहीं, एक ही मुद्दे में घूम कर आ जाते हैं। पूरे देश और छत्तीसगढ़ की जनता उनको नकार चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में भी दुर्गति होने वाली है। उन्होंने एवं के सवाल पर कहा कि जब-जब कांग्रेस हारती है तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। वहीं जीते जाए तो कोई सवाल नहीं उठाता है।

More Stories
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय