भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलकर सीएम ने प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही राष्ट्रपति और गृहमंत्री मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान वे राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, “महामहिम राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उम्मीद करता हूं कि बहुत जल्द उनकी तारीख तय होगी और वे हमें आशीर्वाद देने के लिए आएंगे।”

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव