जयपुर
राजस्थान के अनेक भागों में अगले कुछ दिन बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता के अनुसार राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बादल छाए रहने का अनुमान है. उदयपुर-कोटा संभाग में दो अप्रैल और जयपुर, अजमेर एवं कोटा संभाग में तीन अप्रैल को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी तरह तीन से चार अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जो सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.

More Stories
जेपीएनआईसी पर अखिलेश के आरोपों पर बीजेपी नेताओ और मंत्रियों का पलटवार, बोले- विकास का चश्मा लगाइए, सच्चाई दिखेगी
अखिलेश ने कैंसिल की सहारनपुर की रैली, राजभर ने कसा तंज, बोले- हिम्मत है तो सभा करके दिखाइए
विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, हर काम समयबद्ध ढंग से पूरा हो: मुख्यमंत्री योगी