भोपाल
जेके रोड स्थित आदिश फार्मा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। दोपहर करीब दो बजे की घटना है, सूचना पर पुलिस, नगर निगम, जिलाप्रशासन और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तत्काल पहुंचीं।
एक घंटे के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत की सूचना नहीं है। आसपास के किसी व्यक्ति के हाॅस्पिटलाइज होने की जानकारी भी नहीं मिली है।
आदिश फार्मा में क्लोरीन वेस्ट से क्लोरीन टैबलेट बनाई जाती हैं। जानकारी के अनुसार केमकल वेस्ट में आग लग गई थी, बाद में लोगों ने पानी डालकर बुझाया तो गैस फैली। ऑपरेशन खत्म हो चुका है, स्थिति नियंत्रण में हैं।

More Stories
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे
QR Code से आसान हुआ सफर: स्कैन करते ही मिलेगा OPD का सही रास्ता, एम्स में भटकना खत्म