रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को रक्षा बंधन के अवसर पर एस.ओ.एस. बाल ग्राम रायपुर और सेंट जेवियर्स स्कूल की बालिकाओं ने राखी बांधी। राज्यपाल ने सभी बालिकाओं को मिठाई खिलाई और उनको आशीर्वाद दिया। बाल ग्राम की बालिकाओं ने अपने हाथ से बनाया हुआ मंडला आर्ट पेंटिंग उन्हें भेंट किया। सेंट जेवियर्स की बालिकाओं ने स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड और हरियाली का संदेश देते हुए आम का पौधा राज्यपाल को भेंट किया।
इस अवसर पर एस.ओ.एस. बाल ग्राम की बालिकाएं कुमारी राजे सलबम, मिष्ठी बोस, अक्षरा राव, संजना जंघेल, चुनेश्वरी साहू और बाल राम की निर्देशिका कुमारी निपुना सेन, परामर्श दाता श्रीमती मुनिता सिंह ठाकुर सेंट जेवियर्स स्कूल की बालिकाएं कु. आर. श्रीदेवी, मौलश्री, अविका त्यागी, समृद्धी सिघंल और स्कूल की शिक्षिका श्रीमती शोभा चौहान आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ: प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: CRPF ने जंगल से विस्फोटकों का डंप किया बरामद, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त
बिहान से जुड़कर भगवती की बदली किस्मत, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय से बनीं ‘लखपति दीदी’