भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के 878 बच्चों ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चे बाघ, तेंदुआ, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय और विभिन्न प्रकार के पक्षियों, तितलियों और सीमा से लगे बड़े तालाब को देखकर रोमांचित हुए।
वन विहार के मुख्य मार्ग पर स्थित स्नेक पार्क में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के सर्पों का अवलोकन किया। वहाँ तैनात कर्मचारियों ने सर्पों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने वन्य-प्राणी संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

More Stories
शिवपुरी हत्याकांड पर उबाल: पूरे मध्य प्रदेश में वकीलों का ब्लैक आउट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम
होली पर रेल यात्रियों की परेशानी: भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट का संकट
करोड़ों की संपत्ति के मालिक बड़े पुलिस अफसर, दिल्ली में महंगे फ्लैट और मोटी किराया आय का खुलासा