मथुरा
तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां में बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे। वह सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन करके मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी और डीएम ने उनको मंदिर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर मंडलायुक्त रितु महेश्वरी, एसएसपी शैलेस पांडेय सहित अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों के दौरे को देखते हुए जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। आज कोसीकलां में बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर डीजीपी और मुख्य सचिव यहां मौजूद रहेंगे। दोनों अधिकारी धार्मिक पर्यटन के बिंदुओं पर विकास को लेकर स्थानीय अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे।

More Stories
नव निर्माण के नौ वर्ष : एमएसएमई से हथकरघा और खादी तक, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार देता बजट 2026-27
योगी सरकार का श्रमिकों पर बड़ा फोकस, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन समिति के गठन हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
योगी सरकार-2026 में पूरे प्रदेश में लगाएगी 35 करोड़ पौधे