असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में राज्य में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पिछले माह पहलगाम आतंकी हमले के बाद से राज्य में इस तरह की गिरफ्तारियों की कुल संख्या 79 हो गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दरांग जिले के मंगलदाई निवासी फरीज-उल हक के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 79 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।’’ शर्मा ने पहले कहा था कि देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो कथित तौर पर ‘‘भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों’’ में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि कथित पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के प्रावधान लगाए जाएंगे, लेकिन सभी पर नहीं।

More Stories
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, DA Hike पर जल्द फैसला संभव
Modi Cabinet Reshuffle: जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल, TMC-शिवसेना के बागियों को मिल सकता है बड़ा इनाम!
70 साल पुराने जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जजों का जन्म भी नहीं हुआ था जब शुरू हुआ था मामला