भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके निवास स्थलों में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में पिछले छह महीनों में संपन्न हुई विकास और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से दोनों केंद्रीय मंत्रियों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव पर केंद्रित पुस्तिका की प्रतियां प्रदान की।

More Stories
पंपों पर भारी भीड़, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में पेट्रोल की 25% ज्यादा बिक्री; LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें
जबलपुर मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में आग, डॉक्टर ने फायर एक्सटिंग्विशर से 27 बच्चों को बचाया
राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना