भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर शांति, संघर्ष और संस्कार की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि बिहार राज्य निरंतर प्रगति एवं विकास के नए कीर्तिमान रचता रहे, जन-जन के जीवन में खुशहाली आए।
बिहार का स्थापना दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत बनने पर मनाया जाता है।

More Stories
CM यादव ने शुजालपुर में सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को VC के माध्यम से संबोधित किया, नव-दम्पत्तियों को दी बधाई
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त