भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में हुए सभी दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घृणित कृत्य में अपने प्रिय जन खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायराना और अमानवीय कृत्य है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

More Stories
किसानों को कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- जायज मांगों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील
चोरी की बाइक को छुपाने के लिए बदल डाला रंग, चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया शातिर चोर, बिलहरी पुलिस को मिली सफलता
उज्जैन में आज CM करेंगे गीता भवन का लोकार्पण, गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल; शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र