भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काकोरी एक्शन में शामिल सभी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद कर नमन-वंदन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मां भारती के वीर सपूतों ने वर्ष 1925 में 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम देकर दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों पर प्रहार किया था। यहां से हासिल खजाने को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अपने साथ ले गए, जिसे देशवासियों पर अत्याचार कर वसूला गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काकोरी एक्शन में शामिल सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन-वंदन किया है।

More Stories
जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा बैठक 07 मार्च को
मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, पारा 35 डिग्री के पार, तेज धूप से दिन में बढ़ी तपिश
बैतूल के चिचोली बस स्टैंड पर चलेगा सरकारी बुलडोजर, 20 अतिक्रमणकारियों को अंतिम नोटिस, 7 दिन की मोहलत