भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर 'गुरुजी' की 119वीं जयंती के अवसर पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन एकता, अखंडता एवं जन-जन में राष्ट्रभक्ति के संचार के लिए समर्पित कर दिया। वे त्याग, तपस्या और अतुलनीय समर्पण के प्रतिबिंब थे। गुरु गोलवलकर का व्यक्तित्व सदैव देशवासियों को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी का जन्म 19 फरवरी 1906 को नागपुर में हुआ था।

More Stories
MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट
भोजशाला विवाद: दो नए वैकल्पिक स्थल तैयार, मस्जिद पक्ष बोला- 500 मीटर दूर नहीं पढ़ेंगे नमाज