भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के गौरव, स्वतंत्रता संग्राम के नायक श्रद्धेय चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मात्र 13 साल की उम्र में स्कूल के बाहर धरना देते गिरफ्तार किए गए चंद्रशेखर ने अपना नाम 'आजाद' और पिता का नाम 'स्वाधीनता' बताया था। उन्होंने कहा कि वे सच्चे राष्ट्रवादी थे। मां भारती के ऐसे सपूत के ऋण से राष्ट्र कभी उऋण न हो सकेगा।

More Stories
भोपाल में वैलेंटाइन डे पर चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, लट्ठबंद कार्यकर्ताओं और पुलिस तैनाती
इंदौर में MBA छात्रा के साथ दरिंदगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार; वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
कोलार में अड़ीबाजी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, घोषित किया गया था पांच हजार का इनाम