भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच
रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल
किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ