भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली में एक कृषक की हत्या की घटना को दु:खद बताते हुए जिला प्रशासन को जाँच एवं आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। सिंगरौली में हुई घटना में एक किसान की हत्या का जो मामला सामने आया है, वह गंभीर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगरौली की घटना के संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पत्तिया उइके को घटना स्थल पर जाकर शोकाकुल परिवार से भेंट करने एवं घटना की वस्तुस्थिति जानने के निर्देश भी दिए हैं।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स, 7वीं वाहिनी के पुलिस बैंड एवं 7 राइडर्स ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर दिये संदेश से मन हर्षित है
उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव