भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को सिख धर्म के छठवें गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि गुरु हरगोबिंद जी शौर्य एवं वीरता के पर्याय थे। उन्होंने समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की सेवा कर धर्म एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। लोक कल्याण के संकल्प की सिद्धि में गुरु हरगोविंद सिंह का प्रेरणादायक जीवन एवं पथ प्रदर्शन अनंतकाल तक अनुकरणीय रहेगा।

More Stories
भोपाल के सरकारी स्कूल में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षिका पर घर का काम कराने और मारपीट के आरोप
कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, भारत में जन्मी KJP21 ने दिए 5 शावकों को जन्म; देश में अब 60 चीते
कूनो से दो चीतों की विदाई से पहले बढ़ेगा कुनबा? जल्द गूंज सकती है नए शावकों की किलकारी