भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने की दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में काल कवलित होने वाले यात्रियों के शोक संतप्त सपरिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने से 36 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।

More Stories
रेलवे ने क्रिकेट फैंस को दिया बड़ा तोहफा, दिल्ली से साबरमती तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
इंदौर में फ्री हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी, टूर एंड ट्रेवल्स गिरोह ने दंपती से लूटे लाखों
भोपाल में घर खरीदने का सुनहरा मौका, अयोध्या एक्सटेंशन में 10-लेन रोड पर मिलेंगे किफायती फ्लैट्स