भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गन्ने का एफआरपी(उचित एवं लाभकारी मूल्य) 355 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने के किसान हितैषी निर्णय पर आभार माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लगभग 5 करोड़ किसानों को ऐतिहासिक उपहार दिया है। इससे मध्यप्रदेश के किसान भी लाभान्वित होंगे। साथ ही देश भर के चीनी मिलों में कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों को भी लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों की ओर से वे प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

More Stories
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच में
संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश