किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना के मृतक अंकित राठौर के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक की पत्नी श्रीमती खुशबू राठौर को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

More Stories
सीएमओ ने नगर का किया मैदानी भ्रमण, मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच में
कटनी में तुलसीदास कुशवाहा बने टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के जिला उपाध्यक्ष, सम्मान के साथ मिला आई-कार्ड