भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की विकास यात्रा में "उड़ान" (उड़े देश के आम नागरिक) योजना के अभूतपूर्व 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृतव में भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। केंद्र सरकार की इस पहल में 2.8 लाख उड़ानें, 1.5 करोड़ यात्री, किफायती हवाई यात्रा एवं विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को समृद्ध किया है। विमानन क्षेत्र की ये उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाती हैं।

More Stories
तवा नदी सूखी, रेत में उगी झाड़ियां; डैम के गेट नहीं खुलने से खेती पर संकट
एमपी को जल्द मिल सकते हैं 13 नए IAS अधिकारी, 39 नामों पर विचार; 4 विवादित अफसर बाहर!
प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सेठ से लिया कर्ज लौटाने से ब्रिटेन का इनकार, सीहोर के रुठिया परिवार का दावा