भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन व्यक्तियों को छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रीति परमार एवं श्री चेतन परमार पिता श्री विक्रम परमार निवासी ग्राम मुल्लानी जिला सीहोर को माउंट किलीमंजारो (माउंट एल्बुस) 2024, अभियान में चयन होने पर प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 जुलाई को अनूपपुर-अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास मेन रोड पर हुई वाहन दुर्घटना में श्री बहोरन सिंह पाटले पिता श्री चरनू सिंह पाटले निवासी पड़री बकानटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर की मृत्यु होने पर उनके परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

More Stories
भोपाल-कानपुर की दूरी घटेगी आधी, इकोनॉमिक कॉरिडोर से 14 घंटे की यात्रा सिर्फ 7 घंटे में पूरी
महाकाल मंदिर में 13,000 स्क्वेयर फीट में बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए
एमपी के लग्जरी वृद्धाश्रम में बुजुर्ग नहीं आ रहे, रहने का किराया 80,000 रुपए तक