भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश और देश में जहाँ भी निर्वाचन हो रहा है, वहां के सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने से ही, हमें अपने जनप्रतिनिधि के चयन का अधिकार प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि देश के अन्य राज्यों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।

More Stories
इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी बोइंग फ्लाइट्स! 143 एकड़ जमीन की जरूरत, ताई की चिट्ठी से प्रशासन में हलचल
कोचिंग बीच में छोड़ने पर छात्रों को मिलेगी फीस वापसी, MP विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा बड़ा बिल
NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता