शाजापुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सीएम ने बस स्टैंड का शिलान्यास किया और इसका लोकार्पण किया। साथ ही शाजापुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी। साथ ही शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की।
सीएम ने आयुर्वेदिक कॉलेज और एलोपैथिक महाविद्यालय की दी सौगात
कार्यक्रम के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावत ने पांच मुख्य मांगें रखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज और शाजापुर में एलोपैथिक महाविद्यालय की सौगात देने की घोषणा की। सीएम ने कहा, अब तो शाजापुर में विकास की नदियां बहेंगी। जहां देखो, वहां पानी ही पानी होगा, क्योंकि एक तरफ मां नर्मदा शाजापुर जिले के लोगों के कंठों की प्यास बुझाएगी। वहीं आसपास की कालीसिंध, लखुंदर, पार्वती जैसे नदियों से खेती किसानी के लिए पानी दिया जाएगा।
कांजी हाउस का नाम बदलकर किया जाएगा गौशाला
इसके बारे में भी जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान है। अब कांजी हाउस का नाम बदलकर वह गौशाला का नाम करने जा रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने में गौशाला निर्मित होगी। हर घर में एक गाय पालने का निवेदन भी उन्होंने किया। शाजापुर विधायक की आलू प्याज मंडी और शहर के लिए एक और बाईपास की मांग पर कहा कि जल्द ही दिल्ली में प्रस्ताव रखकर इसे भी पूरा किया जाएगा।

More Stories
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी