भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों, संभावना कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने मौलश्री, पीपल, आंवला, नीम, गुलमोहर, आम, कचनार, बादाम, कदम्ब, जामुन, बरगद और अमरूद के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनें श्रीमती राधा यादव, कीर्ति केवट, राशिदा खान, रजनी लोधी, हरशिका केवट, रमा बाई, राजकुमारी, माया पटेल, शबनम, रेखा सिंह, कंचन पांडे और अन्य बहनों ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ हितानंद शर्मा ने भी पौधा लगाया। नीलेश तिवारी ने अपनी जन्म वर्षगांठ पर पौधा रोपा, उनके परिवारजन मेघा और अलंकता तिवारी साथ थीं। सामाजिक कार्यकर्ता शोभित मिश्रा तथा रंजीत सिंह चौहान भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद: मंत्री शाह को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाने पर बवाल
डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी हर्बल क्रीम, साइड इफेक्ट से मुक्त, ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की
अब घर पहुंचेगा डाकिया, बनाएगा लाइफ सर्टिफिकेट, जानें पूरी प्रक्रिया