भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी लोक सेवकों को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में देश की प्रगति, विकास और जन-कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी लोक सेवकों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में नामित किया गया था। विकास में सार्वजनिक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

More Stories
मुख्य सचिव जैन के निर्देश, MP का ओरछा बनेगा वर्ल्ड-क्लास टूरिज्म हब
लाड़ली बहना योजना: 1.26 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगी 31वीं किस्त, 1500 रुपये होंगे जारी
ग्राम पंचायतों के समन्वय से छोटी बसाहटों में पेयजल आपूर्ति कार्य को प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल