अमरूद, बादाम, नीम और पीपल के पौधे रोपे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम, नीम और अमरूद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राज्य सभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक भूपेन्द्र आर्य और बाबूलाल महाजन ने भी पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ संत त्रिलोकदास उदासीन, स्वामी देव स्वरूपानंद जी और महंत हृदयगिरि महाराज ने भी पौधे लगाए। सर्वप्रसम जैन, ऋषि कुमार सिंह, श्रीमती अनिता मंडलोई ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में सर्वसौरभ तिवारी, लकी गुप्ता, सुमित नामदेव, अरूण बघेल, प्रहलाद सिंह लोधी, चंचल सिंह राजपूत, विकास आर्य, गजराज यादव, हेमंत सिंह, राहुल पवार और दवेन्द्र चौधरी भी शामिल हुए।

More Stories
वन्यजीव अपराधियों को पकड़ने के लिए वन विभाग पुलिस से साझा करेगा जानकारी
MP में बढ़ेगी नगर निकायों की संख्या, गांवों को भी शहर बनाने की तैयारी
अब बेटी को मिलेगा माता-पिता की पेंशन का हक, नए नियम लागू होने की तारीख तय