नेशनल गेम्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, पत्रकारों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नागरिकों के साथ बरगद, गूलर और जामुन के पौधे लगाए। ग्वालियर बंजारा समाज के सर्वसंत कुमार बंजारा, उत्तम सिंह बंजारा, बंटी बंजारा, भूरे सिंह बंजारा, परमार सिंह और आशीष ने भी पौधरोपण किया।
बालिका अंशिका ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पिता अमकेश्वर मिश्रा, माँ श्रीमती अंजली और भाई अंशुल के साथ मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। साथ ही पत्रकार सैयद जाहिद मीर ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पत्नी श्रीमती मेहबूब जहाँ मीर के साथ पौधरोपण किया।
आगामी नेशनल गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले कोच पंकज पाराशर, खिलाड़ी सर्वआशु कुमार, रितिका कुशवाहा, निहारिका राजपुरोहित, श्वेता कुमारी, अरविश मकरानी, तनु सेन और पंकज पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें नेशनल गेम्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

More Stories
MP के 15.98 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला मकान का मालिकाना हक, अब प्रॉपर्टी पर मिलेगा लोन
महाकाल मंदिर में धनतेरस से शुरू होगा दीपोत्सव, भस्म आरती में जलेगी फुलझड़ी
33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को