जगदलपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे। उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर श्री संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा,कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी स्वागत किया।

More Stories
CG में विश्व पोलियो दिवस पर कल जागरूकता रैली, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान करेगा ‘लईका चिन्हारी’ ऐप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना