राजनांदगांव.
राजनांदगांव. राजनांदगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. इस वारदात को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. कोतवाली थाना राजनांदगांव की पुलिस की जांच के बाद ही पूरे हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा.
पुराना रेस्ट हाउस के पास हत्या : राजनांदगांव कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि कोतवाली थाना को सूचना मिली कि पुराना रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद तत्काल पेट्रोलियम टीम पहुंचकर व्यक्ति को पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस :
राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. धारदार हथियार से कई बार कर युवक की हत्या की गई है. फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि किन कारणों से युवक की हत्या की गई.
पूछताछ की जा रही है. –
घटनाक्रम के समय दो लोग थे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है. इसी संबंध में जांच की जा रही है. घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
– एमन साहू, टीआई, कोतवाली थाना

More Stories
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय