रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार करने में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान से एक और रायपुर से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी शूटर छत्तीसगढ़ के किसी कारोबारी की हत्या के मंसूबे से रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने इन शूटरों के कब्जे से एक पिस्टल, एक खाली मैग्जीन और 4 मोबाइल फोन जब्त किया है।
रायपुर आइजी ने प्रेस कांफ्रेस कर इस पूरे घटनाक्रम का राजफाश किया है। रायपुर आइजी ने बताया कि ये शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी करने रायपुर पहुंचे थे। शूटरों की तलाश में छत्तीसगढ़ एसआइबी की टीम भी जुटी हुई थी।
बतादें कि अमन सिंह गैंग के शूटरों ने ही पूर्व में बालीवुड एक्टर सलमान खान के घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुके हैं। अमन साहू के गैंग को वर्तमान में मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर ऑपरेट कर रहा है। ये गैंग लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू के कहने पर टारगेट को अंजाम देता है।

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से