सुकमा.
जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। हमले में दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। नक्सली जवानों से हथियार लूटकर ले गए हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी मे निकले पुलिस पार्टी पर नक्सलियो के स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से हमला किया। हमले में थाना जगरगुंडा के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के नाम -करतम देवा, सोढ़ी कन्ना हैं। दोनों जवानों के हथियार नक्सली लूट कर ले गए हैं। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा गहन सर्चिंग की जा रही है।

More Stories
CRPF 65वीं बटालियन का जनविश्वास अभियान: सिविक एक्शन कार्यक्रम से सुरक्षा, विकास और विश्वास को मिली नई मजबूती
सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के हथियारों का जखीरा और IED बरामद
कोरबा में सनसनी: पति ने पत्नी पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार, बचाने आई मां-बहन भी घायल