बिलासपुर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया है। इसके अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी भी स्थानांतरित किए गए हैं। 17 जजों की पदोन्नति सूची भी जारी की गई है।
आदेश के अनुसार महासमुंद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पांडे को इसी पद पर कोरिया बैकुंठपुर स्थानांतरित किया गया है। कोरिया से आनंद कुमार ध्रुव को कांकेर स्थानांतरित किया गया है। जशपुर से अनीता डहरिया को महासमुंद में जिला एवं आसोतरा न्यायाधीश बनाया गया है। रायपुर एसटी एससी कोर्ट के स्पेशल जज वीरेंद्र सिंह टेकाम जशपुर के जिला जज होंगे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विधि सलाहकार सत्येंद्र कुमार साहू को कोरबा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
हाईकोर्ट के ओएसडी शैलेंद्र चौहान को जांजगीर का अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। रायपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित राठौर सारंगढ़ के पोक्सो फास्ट ट्रेक कोर्ट में स्पेशल जज होंगे। कोरबा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अश्वनी कुमार चतुवेर्दी को कोरबा में ही सेशन जज पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा अन्य प्रमोशन एवं स्थानांतरण आदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

More Stories
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान
बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- ‘मैं मांझी की बेटी हूं’